Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगों ने मॉर्फ वीडियो बनाकर 1.29 लाख ठगे
  • देहरादून

साइबर ठगों ने मॉर्फ वीडियो बनाकर 1.29 लाख ठगे

AltnewsUttarakhand 01/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की अश्लील मॉर्फ वीडियो बनाकर 1.29 लाख रुपये जमा करवा लिए। शहर निवासी मनोज उनियाल साइबर शिकार बने। घटना बीते नौ सितंबर की रात की है। मनोज के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल उठाने के बाद कुछ सेकेंड में कट गया। इसके उन्हें एक मैसेज मिला। जिसमें दावा किया गया कि उनका न्यूड वीडियो बना लिया गया है। एक छोटा क्लिप भी उन्हें भेजा गया। घबराकर उन्होंने कॉल करने की कोशिश की। वह नंबर बंद था। अगले दिन 10 सितंबर को उन्हें एक और कॉल आई। जिसमें खुद को साइबर पुलिस अधिकारी बताते हुए उनके कथित वीडियो को इंटरनेट मीडिया से हटाने की बात कही। कॉल करने वाले ने उन्हें एक अन्य नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा और फिर इस व्यक्ति ने उन्हें वीडियो हटाने के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़ित को भय बनाकर 1.30 लाख रुपये जमा करवाए। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाए 1.30 लाख
Next: अधिकारी कार्यों का ब्यौरा रखेंगे, जनप्रतिनिधि पूछेंगे सवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.