Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दहलचौरी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त; 04 की मौत, 18 घायल
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

दहलचौरी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त; 04 की मौत, 18 घायल

AltnewsUttarakhand 12/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी। श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत दहलचौरी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 04 सवारों की मौत हो गई व 18 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार 12 जनवरी को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि दहलचोरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना मिलने पर अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ के निर्देशानुसार श्रीनगर व सतपुली से एसडीआरएफ टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जीएमओ की बस संख्या यूके 12पीबी- 0177 पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। बस में कुल 22 लोग सवार थे। पौड़ी पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुल 18 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जबकि घटना में 04 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जिनके शवों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने भी दुख जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां
Next: राष्ट्र सेविका समिति बना रही महिलाओं को सशक्त: चित्रा जोशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.