Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर केस
  • हरिद्वार

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर केस

AltnewsUttarakhand 09/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। थाना क्षेत्र भगवानपुर के एक गांव निवासी महिला ने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर गुरुवार को ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है । पुलिस के अनुसार क्षेत्र के नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी कल्यापुर पुरकाजी निवासी दीपक के साथ समस्त रीति रिवाज के चलते संपन्न हुई थी। जिसमें मायके पक्ष के लोगों ने दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए बार-बार परेशान करते रहे। साथ ही गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो रहे थे। पीड़ित विवाहिता ने मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए ससुराल पक्ष के पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति दीपक कुमार, बाला देवी सास, अनुज कुमार जेठ, निवासी कलनपुर पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर व काला नंदोई निवासी मुजफ्फरनगर थाना मुजफ्फरनगर जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया की सम्बंधित धाराओ में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली कटौती से परेशान किसानों ने जेई को धरने पर बैठाया
Next: मोटरसाइकिल और रोडवेज बस में भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.