Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया पदभार ग्रहण
  • देहरादून

नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया पदभार ग्रहण

AltnewsUttarakhand 05/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त कचहरी परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय एवं प्रोटोकॉल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी के रूप प्राथमिकताएं बताई तथा मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड फ्राड के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा इसमें भूमि धोखाधड़ी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसेवक के रूप उनका प्रयास रहेगा कि जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक समयबद्ध पंहुचे। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार एवं अपराध पर  जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत् कार्य किया जाएगा इसके लिए सम्बन्धित विभागों के सहयोग से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जनसंवाद के माध्यमों को और बेहतर बनाया जाएगा, विशेषकर जनता दरबार को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। तहसील दिवस एंव शिविर के माध्यम से जनमानस की समस्याओं को मौके पर निस्तारण करने का प्रयास रहेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ड्रनेज कार्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि बजुर्ग पेंशनरों को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा अधिकारियों/कार्मिकों को निर्देश दिए जनसामान्य के साथ सौम्य व्यवहार रखें तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओें का निराकरण करने की दिशा में नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करें।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के पत्रकार/प्रेस प्रतिनिधि एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, मुख्य वैयैक्तिक सहायक जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी न्याय हरि गिरि, नगर आयुक्त नगर निगम शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 06 सितम्बर से नंदादेवी मेला शुरू, पोस्टर का हुआ विमोचन
Next: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने किया शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.