Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में पढ़ रहे पिथौरागढ़ के छात्र से मारपीट, 15 हजार रंगदारी वसूली
  • देहरादून

दून में पढ़ रहे पिथौरागढ़ के छात्र से मारपीट, 15 हजार रंगदारी वसूली

AltnewsUttarakhand 03/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रेमनगर के विधौली स्थित संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने 15 अज्ञात छात्रों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने और परिजनों से 15 हजार रुपये रंगदारी वसूलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना बीते 25 सितंबर की है। देवभूमि उत्तराखंड विवि से बीटेक की पढ़ाई कर रहे शिवराज, मूल निवासी खड़ाई, बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ ने तहरीर दी। आरोप है कि 25 सितंबर को शाम करीब सवार चार बजे जब वह कॉलेज से बाहर निकला तो उसे कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने घेर लिया। आरोपी उसके और पास के एक अन्य संस्थान के छात्र थे। आरोपी जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर अपने पीजी के एक कमरे में ले गए। वहां करीब 15 छात्रों ने पीड़ित को बुरी तरह पीटा। पानी की भरी बाल्टी में उठक-बैठक लगवाई और बार-बार गैस सिलेंडर उठवाया। चाकू व पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। जिसमें आरोपी छात्रों ने पीड़ित को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया, तो वीडियो को वायरल कर देंगे। पीड़ित से 50,000 रुपये की रंगदारी की मांग की गई। पीड़ित ने रुपये नहीं दिए तो उसके पिता को फोन कर उनसे 15 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि पीड़ित छात्र की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डामटा के पास बाईक दुर्घटना में दो घायल
Next: जमीन बेचने की डील कर 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.