Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नगर निगम के 47 वार्डों में कूड़ा उठान का काम फिर ठप
  • देहरादून

नगर निगम के 47 वार्डों में कूड़ा उठान का काम फिर ठप

AltnewsUttarakhand 05/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  नगर निगम से अनुबंधित वाटरग्रेस कंपनी के सफाई वाहन चालक और हेल्पर बुधवार को फिर से हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों का कहना है कि निगम की ओर से भुगतान करने के बावजूद उन्हें बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा। वहीं सफाई वाहन नहीं चलने से 47 वार्डों में सत्तर हजार से ज्यादा घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठ पाया। नगर निगम के साथ कार्य कर रही वाटरग्रेस कंपनी की ओर से कर्मचारियों को वेतन नहीं देने और कूड़ा ट्रांसपोर्टेशन के लिए अनुबंध पर लिए गए वाहनों का भुगतान नहीं करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा। समन्वय नहीं बन पाने के कारण वीवीआईपी दौरों के दौरान भी हड़ताल हो रही है। आए दिन कूड़ा उठान का काम ठप होने से सरकार और निगम की छवि धुमिल हो रही है। कारगी में बार-बार वाहनों का संचालन ठप होने से डंपिंग साइट पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। जबकि खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लाखों रुपये का जुर्माना लगने के बाद भी कंपनी का काम नहीं सुधर पा रहा। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त नमामी बंसल से मांग की है कि उन्हें वेतन जारी करवाया जाए। साथ ही निगम प्रशासन जांच करे कि कितने कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई की सुविधा मिल पा रही है। अधिकारियों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि कंपनी को कई बार काम सुधारने का मौका दिया जा चुका है। अब सख्त कार्रवाई होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 6.55 लाख के गांजे के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Next: गोकशी में शामिल एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.