Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दिसंबर और जून में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दिसंबर और जून में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग

AltnewsUttarakhand 30/01/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिसंबर और जून में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग की। कहा कि पदोन्नति, एसीपी मंजूर होने के आदेश में वेतन निर्धारण को विकल्प चुनने का समय बढ़ा कर तीन महीने किए जाने की मांग की। परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे ने सोमवार को मुख्य सचिव डा. एसएस संधु से मुलाकात कर कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि पदोन्नति, वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृत आदेश में वेतन निर्धारण को तारीख का विकल्प चुनने को सिर्फ एक महीने का समय दिया जा रहा है। इसमें संशोधन करते हुए इसे तीन महीने का समय किया जाए। प्रवक्ता आरपी जोशी ने कहा कि इस आदेश के आधार पर कुछ विभागाध्यक्षों ने पदोन्नति, एसीपी में विकल्प न दे पाने वाले कर्मचारियों को दोबारा विकल्प चुनने का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कुछ विभागों में महीने के अन्तिम समय में शासनादेश में तय समय सीमा समाप्त होने को है। ऐसे में आनन फानन में विकल्प प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। केंद्र सरकार और यूपी सरकार तीन महीने का समय दे रही है। उत्तराखंड सरकार भी शासनादेश में परिवर्तन कर तीन महीने का समय दे। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अरुण पाण्डे, चौधरी ओमवीर सिंह, दिनेश जोशी, संजय नेगी, चमन असवाल मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आयोजित हो रहे “विद्युत समस्या समाधान शिविर“ में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो रहा निस्तारण
Next: 2 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.