Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून-हरिद्वार टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा
  • देहरादून

देहरादून-हरिद्वार टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा

AltnewsUttarakhand 24/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बेकाबू डंपर ने मारी 3 कारों को टक्कर,  2 लोगों की मौत

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बेकाबू डंपर ने तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद यह खंभे से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार सुबह देहरादून-हरिद्वार की ओर जा रहे डंपर (यूके18सीए6636) का लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल हो गया। डंपर ने अनियंत्रित होकर 03 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। डंपर की चपेट में आने से 02 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और एक वाहन (यूके07एएफ2506) डंपर और पोल के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस कार में बैठे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतको में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव रायपुर देहरादून के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का अल्मोड़ा में स्वागत
Next: मजबूर युवती से देह व्यापार कराने पर दो आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.