Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में बकायेदारों को व्हाट्सएप से नोटिस भेजने की प्रक्रिया लॉन्च, ब्लू टिक वाले नंबर पर ही करें भुगतान
  • देहरादून

देहरादून में बकायेदारों को व्हाट्सएप से नोटिस भेजने की प्रक्रिया लॉन्च, ब्लू टिक वाले नंबर पर ही करें भुगतान

AltnewsUttarakhand 12/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

– मेयर थपलियाल और नगर आयुक्त बंसल ने व्हाट्सएप पर नोटिस भेजने की प्रक्रिया लॉन्च की

देहरादून(आरएनएस)।  दून शहर में अब हाउस टैक्सधारक एक क्लिक पर चंद सेकंडों में अपने भवन का टैक्स जमा कर सकेंगे। मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल ने बुधवार को नगर निगम सभागार में डिजिटल हाउस टैक्स जमा करने की शुरुआत की। पहले दिन 921 बकायेदारों को मैसेज भेजा गया। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कहा कि समस्त टैक्सधारकों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। मेयर ने कहा कि आज डिजिटल इंडिया के तहत लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है। ऐसे में नगर निगम का प्रयास है कि हाउस टैक्स जमा करवाने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस, सफाई यूजर चार्ज जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कहा कि इस समय कॉमर्शियल टैक्सधारकों को मिलाकर सवा लाख के आसपास टैक्सधारक हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं। तीस हजार के करीब बकायेदार हैं। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को 921 हाउस टैक्सधारकों को रिमांइडर भेजा गया है। धीरे-धीरे समस्त टैक्सधारक इस दायरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निगम वेबसाइट और एप को अपग्रेड करवा रहा है। इस दौरान उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली आदि मौजूद थे।

सभी मैसेज मेटा वेरिफाइड अकाउंट से ही आएंगे
नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि हाउसटैक्सधारकों को सभी मैसेज मेटा वेरिफाइड अकाउंट से ही आएंगे। इसलिए लोग नगर निगम के ब्लू टिक वाले अकाउंट में ही भुगतान करें। उन्होंने कहा कि कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, पूनम रावत पूरी प्रक्रिया की मॉनीटरिंग करेंगे। बुधवार को मैसेज मिलने के बाद लोगों ने निगम के अधिकारियों से जानकारी भी ली। टैक्स जमा करवाने के लिए कर अनुभाग खुला रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल लटकने पर पेंशनर्स नाराज
Next: ओएनजीसी चौक के पास ओवरस्पीड से हुआ हादसा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.