Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे संस्करण में 12000 से अधिक एथलीट्स ने पंजीकरण कराया
  • देहरादून

देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे संस्करण में 12000 से अधिक एथलीट्स ने पंजीकरण कराया

AltnewsUttarakhand 09/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

-एथलीट्स की संख्या 2022 में आयोजित पिछले दो संस्करणों के आंकड़े को पार कर गई।
-10 अक्टूबर से देहरादून में स्कूल एथलीट्स स्पोर्ट्स में 30 से अधिक कैटेगरीज़ में मुकाबला करेंगे।

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखण्ड में एसएफए चैम्पियनशिप्स पूरे उत्साह के साथ शुरू होने जा रही है, जिसके लिए स्पोर्ट्स की 30 से अधिक कैटेगरीज़ में 12000 से अधिक एथलीट्स ने पंजीकरण किया है। 300 स्कूलों की भागीदारी के साथ एसएफए चैम्पियनशिप्स शहर में और अंत में देश में ‘स्पोर्ट्स में नंबर वन स्कूल’ की पहचान करेगी। देहरादून के आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर -ंपरेड ग्राउण्ड, पैविलियन ग्राउण्ड और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में विभिन्न वर्गों से आए एथलीट्स एसएफए चैम्पियनशिप्स में हिस्सा लेंगे, जिसकी शुरूआत 10 अक्टूबर से हो रही है। एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे संस्करण के लिए देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और रूड़की से बड़ी संख्या में पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।
एसएफए चैम्पियनशिप्स भारत के सबसे बड़े टेक-ंइनेबल्ड मल्टी-ंस्पोर्ट्स स्कूल कॉम्पीटिशन प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) की एक पहल है। 30 फीसदी पंजीकरण के साथ महिलाओं ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो खो, बास्केटबॉल और कराटे को अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स के रूप में चुना है। वहीं पुरूष एथलीट्स अपने पंसदीदा 5 स्पोर्ट्स के रूप में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैटमिंटन, कबड्डी और खो खो (इसी क्रम में) को चुन रहे हैं। कोच और स्कूल इस चैम्पियशिप्स को लेकर बेहद उत्सुक हैं।
स्पोर्ट्स का बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए एसएफए चैम्पियनशिप्स युवा एथलीट्स को पेशेवर बुनियादी सुविधाएं एवं उपकरण, सर्टिफाईड मैच अधिकारी और खेल संगठनों के माध्यम से रेफरी, कॉम्प्रीहेन्सिव मेडिकल स्टेशन, जैसे ऑन-ंसाईट फिज़ियोथेरेपिस्ट, क्लिनिक एवं वर्कशाप्स उपलब्ध कराएगी। डिजिटल इंटीग्रेटेड सिस्टम एथलीट्स को विस्तृत आंकड़े, परफोर्मेन्स का विश्लेषण और मैच की वीडियोग्राफी भी उपलब्ध कराएगा। वेबसाईट पर डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से एथलीट्स अपने परफोर्मेन्स को देख सकेंगे तथा अन्य राज्यों के एथलीट्स के साथ तुलना कर सकेंगे, जिससे प्रतियोगिता में अनुकूल माहौल को बढ़ावा  मिलेगा। यह मल्टी-ंस्पोर्ट प्लेेटफॉर्म ओलम्पिक्स की तरह है, जहां हर स्कूल अपनी टीमों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भेज सकता है।
2023 में एसएफए ने 4 महीनों की अवधि में 10 एसएफए चैम्पियनशिप्स के माध्यम से 2 लाख एथलीट्स को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा है! यह स्पोर्ट्स-टेक प्लेटफॉर्म स्कूल स्पोर्ट्स पर ध्यान केन्द्रित करते हुए एथलीट्स को सक्षम बनाकर भावी चैम्पियन्स बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
सभी मैचों के अपडेट्स और स्कूल लीडरबोर्ड की जानकारी के लिए www.sfaplay.com के साथ जुड़े रहें। पहले दिन स्कूल एथलीट्स एथलेटिक्स में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रतियोगिता करंगे ।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंचाई कर्मचारियों की मांगों पर सचिव ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
Next: सीएम धामी ने लिया प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का जायजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.