Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून रेलवे स्टेशन के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
  • देहरादून

देहरादून रेलवे स्टेशन के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

AltnewsUttarakhand 04/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   रेलवे स्टेशन परिसर में सालों से संचालित अवैध टेंपो-ऑटो स्टैंड पर आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध रूप से चल रही रेहड़ी और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की है। अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान 4 बेंच, 3 खोखे, 4 काउंटर, 2 ठेली और 2 बॉक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।  देहरादून रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले कई साल से अवैध ऑटो-टेंपो और टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। इस कारण रेलवे स्टेशन के रास्ते पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया हर समय ऑटो, टेंपो और टैक्सी से पटा रहता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और जाम में फंसकर कई बार यात्रियों के ट्रेन छूटने की नौबत भी आ जाती है।
आरोप है कि अवैध स्टैंड संचालक अपनी दबंगई के बल पर ओला-ऊबर समेत किसी भी निजी टैक्सी को स्टेशन परिसर आने नहीं देते और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। जिसके बाद जुलाई में उत्तर रेलवे के डीआरएम के निरीक्षण के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और अवैध वाहन स्टैंड को ध्वस्त करने की पूरी तैयारी की गई।
डीआरएम के निरीक्षण के बाद रेलवे ने अवैध वाहन स्टैंड संचालकों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत थी। लेकिन हिदायत के बाद भी संचालक नहीं माने। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि आज सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। इसमें जिला प्रशासन की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम की टीम और जिला पुलिस बल तैनात रहा और जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जहरीला पदार्थ खाने के बाद प्रेमिका से हुई शादी
Next: 16 वर्षीय लड़की से फूफा ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.