Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • दिल्ली में प्रदर्शन के चलते जनशताब्दी रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
  • हरिद्वार

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते जनशताब्दी रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

AltnewsUttarakhand 09/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और यातायात संबंधी परामर्श के चलते देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन रद कर दिया गया है। इससे देहरादून, हरिद्वार और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेन रद होने के कारण यात्रियों को अब दिल्ली पहुंचने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 10 अक्टूबर को सेंट्रल दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के चलते जनशताब्दी समेत कुल दस ट्रेनों को रद किया गया है। इनमें हरिद्वार और देहरादून से सीधे जुड़ी एकमात्र ट्रेन देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस है।अन्य नौ ट्रेनें अलग-अलग मार्गों पर संचालित होती हैं। गाड़ी संख्या 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह देहरादून से रवाना होकर करीब 6:15 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यहां ट्रेन का ठहराव आठ मिनट का है। इसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होती है। इस ट्रेन से रोजाना करीब 1100 यात्री देहरादून से दिल्ली तक का सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेन रद होने से बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक (सीआरएस) अनिल गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार से इस ट्रेन में करीब 500 टिकट काउंटर, ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से बुक किए गए थे। ट्रेन रद होने के चलते इन टिकटों का आरक्षण निरस्त हो गया है। यात्रियों को यात्रा के लिए दूसरी ट्रेनों या अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूची में जनशताब्दी के अलावा लखनऊ-नई दिल्ली मेल, नई दिल्ली-लखनऊ मेल, लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट, नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट, कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी सहित कुल दस ट्रेनें शामिल हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दर्जा राज्यमंत्री सिकंदर पवार के अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Next: विक्टोरिया ने शिव शक्ति को 39 रन से हराया, मनोज बिष्ट बने मैन ऑफ द मैच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.