Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देश की अर्थव्यवस्था के लिए मानक निर्धारण जरूरी: रेखा
  • देहरादून

देश की अर्थव्यवस्था के लिए मानक निर्धारण जरूरी: रेखा

AltnewsUttarakhand 12/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश की अर्थव्यस्था के लिए मानक निर्धारण जरूरी है। भारतीय मानक ब्यूरो इसमें बेहतर कार्य कर रहा है। कैबिनेट मंत्री आर्या गुरुवार को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित ‘मानक के माध्यम से विज्ञान को सीखना’ कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। दो दिवसीय कार्यशाला में जिले के विभिन्न स्कूलों में स्थापित स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर और अन्य विज्ञान शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री आर्या ने कहा कि मानक ब्यूरो के पास विभिन्न वस्तुओं को प्रमाणित करने की जिम्मेदारी है। यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य है और इससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। जो क्षेत्र मानकों से छूट गए हैं, उनकी तरफ बीआईएस को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने लोगों को इस विषय में जागरूक करने पर काफी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानकों के संबंध में और विभिन्न मार्क को लेकर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मानकों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य मानकों में निहित विज्ञान का सार बच्चों तक पहुंचाना है। जिसमें शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मानक बनाने की प्रक्रिया में बच्चे भी शामिल हों और अपने सुझाव दें। इसे लेकर स्कूलों में स्टैंडर्ड क्लब संचालित किए गए हैं। विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। स्टैंडर्ड को लोगों तक पहुंचाने के लिए शैक्षणिक संस्थान और बच्चे एक अच्छा माध्यम हैं। मौके पर बीआईएस के वैज्ञानिक सचिन चौधरी, सौरभ चौरसिया, अनंत भास्कर, रिंपी गर्ग, डा.मनीषा गर्ग आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कर 40 लाख हड़पने में फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: डेंगू रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं सीएमओ : धन सिंह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.