Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डेस्टिनेशन वेडिंग में आनंद कारज होने से रोका
  • देहरादून

डेस्टिनेशन वेडिंग में आनंद कारज होने से रोका

AltnewsUttarakhand 22/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  धर्म प्रचार कमेटी देहरादून ने मंगलवार को एक होटल में चल रही डेस्टिनेशन वेडिंग में आनंद कारज करने से रोका। इसके पीछे कमेटी ने अकाल तख्त अमृतसर के आदेश का हवाला दिया। जिसमें कहा गया है कि डेस्टिनेशन वेडिंग, होटलों, रिसॉर्ट्स, समुद्र तटों और अन्य स्थानों पर विवाह समारोहों में आनंद कारज’ के लिए ‘सरूप’ (गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रति) नहीं ले जायी जा सकती। ‘आनंद कारज’ केवल गुरद्वारा साहिब में करने का आदेश है। धर्म प्रचार कमेटी के हरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को राजपुर स्थित एक होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग में आनंद कारज होने की सूचना मिली थी। जिस पर कमेटी की ओर से तत्काल होटल से संपर्क कर बताया गया कि होटल में आनंद कारज करवाना गलत है। ये भी बताया गया कि गुरु ग्रन्थ साहिब का सरूप डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह नहीं ले जा सकते और आनंद कारज केवल नज़दीकी गुरद्वारा साहिब जा के करा सकते हैं। जिसमें धर्म प्रचार कमेटी हर तरह से मदद करेगी। इसकी सूचना अकाल तख्त धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर और इंचार्ज सिख मिशन को भी दी गयी। सारी जानकारी के बाद होटल ने भी इसमें सहयोग किया, साथ ही भविष्य में इस बात का खास ध्यान रखने का आश्वासन भी दिया। धर्म प्रचार कमेटी ने होटल मैनेजमेंट का भी इसके लिए आभार जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुद्धिस्ट सर्किट से जोड़ा जाएगा बोधगया: महाराज
Next: उत्तराखंड में मातृ मृत्यु का ऑडिट अनिवार्य होगा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.