Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • देवर पर भाई-भाभी को पीटने का आरोप
  • हरिद्वार

देवर पर भाई-भाभी को पीटने का आरोप

AltnewsUttarakhand 20/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  गेस्ट हाउस की आमदनी में गड़बड़ी का विरोध करने पर एक युवक ने अपने भाई-भाभी की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए नाबालिग भतीजे को भी नहीं बख्शा। पीड़ित महिला की शिकायत पर सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना 18 मई की बताई जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में शालिनी मनचंदा पत्नी संदीप मनचंदा निवासी लाल मंदिर आर्यनगर ज्वालापुर ने बताया कि शिवमूर्ति चौक के पास उनकी पुश्तैनी संपत्ति में गेस्ट हाउस का संचालन हो रहा है। उसका पति एवं देवर संयुक्त रूप से गेस्ट हाउस का संचालन करते चले आ रहे है। आरोप है कि इस दौरान सामने आया कि देवर ने आमदनी में गड़बड़ी की हुई है। इस संबंध में जब देवर से बातचीत की गई तब वह भड़क गया। आरोप है कि 18 मई को देवर ने उसके पति से मारपीट कर दी। पति से मारपीट की जानकारी मिलने पर जब वह पहुंची तब उसे और उसके नाबालिग बेटे से भी धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की गई। आरोप है कि देवर ने गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रविवार को इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजीकरण नहीं होने पर एजेंट ने आत्महत्या का प्रयास किया
Next: मुंबई के युवक ने निवेश के नाम पर 1.54 लाख हड़पे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.