Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देवदार के स्लीपर मिलने के प्रकरण की जांच शुरू
  • देहरादून

देवदार के स्लीपर मिलने के प्रकरण की जांच शुरू

AltnewsUttarakhand 30/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कनासर रेंज में बुधेर बीट के बायला गांव में बुधवार को 32 देवदार के स्लीपर मिलने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच वन क्षेत्राधिकारी कनासर को सौंपी गई है। मामले में वन कर्मियों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। उधर, गुरुवार को भी वन बीट अधिकारी गबर सिंह रावत के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त की गई। उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी राजीव नौटियाल ने बताया कि किस बीट से लकड़ी काटी गई है। पेड़ सूखा था या हरा। इसकी जांच की जा रही है। मामले में वन कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। सभी बिंदुओं पर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। मालूम हो कि बुधवार रात को मुखबिर की सूचना पर वन प्रभाग चकराता ने तस्करों को पकड़ने के लिए तीन रेंजों के वन कर्मियों की टीम बनाकर घेराबंदी की। इसके बाद एसीएफ राजीब नौटियाल ने रात्रि को रिखनाड रेंज, बाबर रेंज के बायला गांव में स्लीपर से भरा वाहन पकड़ा। वन विभाग की टीम ने गुरुवार को भी जंगलों में गश्त की। इससे पहले भी कनासर रेंज में दो साल पहले बड़े पैमाने पर अवैध कटान का मामला सामने आया था। 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लेकिन फिर भी यहां अवैध कटान रुक नहीं रहा है। राजीव नौटियाल ने बताया कि कनासर रेंज के कोटी, रजानू, बुलहाड, बायला क्षेत्र तस्करों के लिए काफी आसन टारगेट एरिया है। इस रोड में चेक पोस्ट, बैरियर लगाने का प्रस्ताव वन मुख्यालय को भेजा गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रांसपोर्ट भाड़े के 1.4 करोड़ मांगने पर जान से मारने की धमकी
Next: घर में घुसकर महिला से मारपीट, पांच लोगों पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.