Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धामों में जूट, कपड़े के बैग में ही मिलेगा प्रसाद
  • देहरादून

धामों में जूट, कपड़े के बैग में ही मिलेगा प्रसाद

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   धामों में प्रसाद का वितरण जूट और कपड़े के बैग में ही किया जाएगा। इसके लिए बीकेटीसी की ओर से अपने कर्मचारियों को प्रसाद बॉक्स, जूट बैग और थैलियों को तैयार किए जाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान की ओर से श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों को प्रसाद के बाक्स और थैलियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह सभागार कारगी चौक में प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में प्रसाद के लिए जूट और कपड़े की थैलियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों और आम लोगों की ओर से पॉलीथीन के लिए प्रसाद के बैग प्रयोग में नहीं लाए जाएंगे। हिमालयी पर्यावरण सरंक्षण को जूट और कपड़े के बैग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
ईई अनिल ध्यानी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बीकेटीसी कर्मचारियों की भी कार्य क्षमता विकसित होगी। समय समय पर ऐसे प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीकेटीसी कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, सरस्वती स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष प्रदीप डोभाल, संरक्षक एडी डोभाल, रंजना गिरी, खुशबू, निधि प्रजापति, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूकेडी नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध
Next: बेसिक शिक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण जल्द : धन सिंह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.