Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए अहम फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए अहम फैसले

AltnewsUttarakhand 12/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें कई प्रमुख फैसले शामिल हैं, जो राज्य के विकास के लिए अहम साबित होंगे। इस दौरान कैबिनेट ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगाई है, जो आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य के विकास कार्यों के लिए आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब इस परियोजना को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। वहीं वन पंचायतों को हर पंचायत को 30-30 हजार रुपये देने का फैसला लिया गया है। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके अलावा वन अग्नि (जंगल में लगी आग) को रोकने के लिए भी अहम कदम उठाए गए हैं। इधर सैनिक कल्याण विभाग को निशुल्क भूमि देने का भी निर्णय लिया गया, जिससे राज्य के सैनिकों की भलाई में मदद मिलेगी। इसी के साथ सिडकुल की जमीन को अब आवासीय घोषित किया गया है, जिससे आवास निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आएगी। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के ढांचे में विधायकों की संख्या में संशोधन किया गया, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इसके साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें 40,000 रुपये की जगह 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी। साथ ही उनकी सालाना धनराशि को भी बढ़ाकर 2,500 रुपये से 3,000 रुपये कर दिया गया है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को सिर्फ लाभ, नहीं कोई नुकसान
Next: माघ पूर्णिमा पर स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.