Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धर्मपुर विधानसभा में 57 हजार वोट कटने की जांच हो: कांग्रेस
  • देहरादून

धर्मपुर विधानसभा में 57 हजार वोट कटने की जांच हो: कांग्रेस

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया है। शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक धर्मपुर क्षेत्र में आहूत हुई।बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगभग 57 हजार मतदाताओं के वोट कटने की बात सामने आई है, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान भी हुआ है।कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि किसी भी पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार प्रभावित न हो। कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना होना चाहिए, न कि पात्र मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित होने की स्थिति में छोड़ देना। 57 हजार वोट कटने की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि कितने नाम हटाए गए, किन कारणों से हटाए गए तथा कितने मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। कहा कि हटाए गए मतदाताओं के नामों का बूथवार विवरण सार्वजनिक किया जाए। इस मौके पर बीएलए प्रथम आशीष कुमार, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी,लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, पार्षद ज़ाहिद अंसारी, इतायत ख़ान रमेश कुमार मंगू, सुरेंद्र रंगढ़, दीपक मधवाल, नवीन रमोला, सायेद जमाल, ग्रीश सुंदरियाल, सूरत सिंह लंबा आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को दर्द से राहत और सम्मानजनक देखभाल पर जोर
Next: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन और आत्मनिर्भरता के गुर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.