Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धूमधाम से मनाया गया ओक वैली एकेडमी का वार्षिकोत्सव
  • देहरादून

धूमधाम से मनाया गया ओक वैली एकेडमी का वार्षिकोत्सव

AltnewsUttarakhand 23/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। शिमला बाई पास रोड के झींवरहेड़ी गाँव स्थित ओक वैली एकेडमी में हर्षोल्लास और धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि शिवप्रसाद सती, नरेंद्र सिंह नेगी व अन्य अतिथियों बी.डी. नोडियाल, देवानंद पंत, ए.एस.भंडारी, डी.एस. धपोला, बी.एस.रावत, आर.डी.रावत व हर्ष वर्धन भट्ट को सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामायण के एक प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के बीच में बारिश शुरू हुई तो एक पल ऐसा लगा कि बच्चों की सारी मेहनत व्यर्थ हो गई, पर स्कूल प्रबंधन के कुशल नेतृत्व में दूसरी उचित व्यवस्था कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया गया और सफलतापूर्वक कार्यक्रम की सभी प्रस्तुतियां संपन्न कराई गई। तत्पश्चात स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ओक वैली एकेडमी की प्रधानाचार्य विनीता भट्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्कूल संचालन और बच्चों को दी जा रही शिक्षा को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को और अधिक बेहतर शिक्षा, खेलकूद, डांस, जूडो-कराटे जैसी गतिविधियां स्कूल में मिले इसके लिए वह प्रयासरत हैं। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों व अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति से बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु सभी का हृदय से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विनीता भट्ट, मनीषा सती, प्रिया तिवारी, जीवंती प्रकाश, मोनिका नेगी व पंकज भट्ट सहित समस्त स्कूल स्टाफ का योगदान रहा। मंच का संचालन मनीषा सती द्वारा किया गया। इस अवसर पर नीतू राणा, करिश्मा देवली, रश्मी देवली, अनूप पुरोहित, राजेश कोठियाल व महावीर कठैत आदि सहित अन्य अभिभावक शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित, इस दिन होंगे चुनाव
Next: मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का भावपूर्ण स्मरण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.