Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिव्यांगों और बुजुर्गों को दून में मिलेंगे कृत्रिम सहायक उपकरण
  • देहरादून

दिव्यांगों और बुजुर्गों को दून में मिलेंगे कृत्रिम सहायक उपकरण

AltnewsUttarakhand 14/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। दिव्यांगों एवं बुजुर्गों को देहरादून में ही मुफ्त कृत्रिम सहायक उपकरण उपलब्ध हो जाएंगे। राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) में प्रदेश का पहला प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र खुल गया है। सोमवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीके) का शुभारंभ किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को 14 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भी भेंट की। संस्थान में प्रोस्थेटिक एंड आर्थिटिक सेंटर, श्रवण यंत्र निर्धारण लैब, भंडारण कक्ष, कास्टिंग एवं माप कक्ष का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह पहला दिव्याशा केंद्र खुला है। देश में अब तक 65 दिव्यांश केंद्र हैं और अगले तीन सालों में इन्हें बढ़ाकर 300 केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र के खुलने से दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को कृत्रिम एवं सहायक उपकरण के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां पर व्हीलचेयर आदि बनने भी शुरू हो जाएंगे। अभी तक कानपुर आदि से इन्हें बनवाकर मंगवाना पड़ता था। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों में शिविर लगाकर जागरूक किया जाएगा। उधर, उन्होंने एडिप, ब्रेल प्रेस समेत संस्थान में अन्य विभागों एवं योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान निदेशक मनीष वर्मा, प्रधानाचार्य अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर में सतही पार्किंग हेतु गृह मंत्रालय से मिली अस्थायी अनुमति
Next: जल निगम मुख्यालय पर पेंशनर्स का आंदोलन शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.