Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दीवाली पर व्हाट्सअप से बिजली व्यवस्था की होगी निगरानी
  • देहरादून

दीवाली पर व्हाट्सअप से बिजली व्यवस्था की होगी निगरानी

AltnewsUttarakhand 30/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम में दीपावली पर्व पर बिजली व्यवस्था चाक चौबंद रखने को निगरानी के लिए व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किया है। व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए दीवाली में बिजली सप्लाई व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने ट्रॉली ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। दीवाली पर बिजली सप्लाई सिस्टम को दुरुस्त बनाए रखने हमेशा यूपीसीएल के टेड़ी खीर साबित हुआ है। लोड बढ़ने पर बिजली लाइन ट्रिप होना, फॉल्ट आने की समस्याओं के कारण दीवाली पर रंग में भंग जैसी स्थिति का कई बार सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने को एमडी यूपीसीएल ने सभी इंजीनियरों को अगले कुछ दिन अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। बिजली लाइनों में किसी भी तरह के फॉल्ट की सूचना समय पर सभी तक पहुंचे, इसके लिए व्हाट्सअप ग्रुप पर सभी जिम्मेदार इंजीनियरों को जोड़ दिया है। दीवाली के लिए बनाए गए स्पेशल कन्ट्रोल रूम से अलग से नजर रखी जाएगी। यहां नोडल अफसर मयूर देव सिंह आने वाली शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। 1912 पर आने वाली शिकायतों के तत्काल निस्तारण की व्यवस्था होगी। नियमित रूप से अनुरक्षण का काम करने वाली कार्यदायी एजेन्सी को भी हाई अलर्ट मोड में तैयार रखने के निर्देश दिए। ताकि ब्रेकडाउन की स्थिति में तत्काल कार्यवाही कर विद्युत आपूर्ति को बहाल की जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीवाली पर अब एक नवंबर को भी अवकाश
Next: अनियमितता पर चंबा ब्लॉक में प्रधान को नोटिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.