Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम बनकर प्रशासन के अफसरों से ठगी की कोशिश
  • देहरादून

डीएम बनकर प्रशासन के अफसरों से ठगी की कोशिश

AltnewsUttarakhand 31/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। साइबर ठग ने डीएम देहरादून सविन बंसल बनकर जिला प्रशासन के अफसरों से ठगी की कोशिश की। गनीमत रही कि अफसर ऐसे मामलों को लेकर पहले से जानकार थे। उन्होंने सीधे डीएम से संपर्क किया। उनके संज्ञान में मामला आया तो शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। कहा कि बुधवार शाम 2:37 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के आधिकारिक मोबाइल नंबर 7534826066 पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। संदेश में खुद को जिलाधिकारी सविन बसंल बताया। कुछ रकम की तत्काल आवश्यकता होने की बात संदेश में कही। कहा कि बैठक में व्यस्त पर हूँ। रकम भेज दी जाए। शाम को वापस लौटा दी जाएगी। पहले संदेश का जवाब न मिलने पर उसी नंबर से जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मोबाइल नंबर पर कुछ देर बाद फिर संदेश भेजा गया। इस संदेश में भी तत्काल रकम ट्रांसफर करने को कहा गया। ऐसे मैसेज सहायक जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर समेत कई अन्य अफसरों को पहुंचे। संदेशों पर संदेह होने पर तुरंत डीएम सविन बंसल को जानकारी दी गई। वह समझ गए कि साइबर ठगों ने उनके नाम से ठगी करने की कोशिश की। डीएम के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिकारी की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दो पक्षों में हुए संघर्ष में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next: तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.