Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • डीएम ने कांवड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
  • टिहरी

डीएम ने कांवड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

AltnewsUttarakhand 05/07/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी। डीएम टिहरी ने मुनिकीरेती क्षेत्र में विभिन्न कांवड़ यात्रा रूटों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। डीएम ने नदी घाटों के तटों पर सुरक्षा की दृष्टि से चैन लगाने के साथ हर समय नदी के जल स्तर पर निगरानी बनाये रखने को कहा। बुधवार डीएम टिहरी मयूर दीक्षित ने जिले में पड़ने वाले कांवड़ क्षेत्र मुनिकीरेती, जानकी सेतू, तपोवन घाट, रामझूला, लक्ष्मण झूला पुल आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने कांवड़ यात्रा का सुगम, सरल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढ़ग से संचालन हेतु जल पुलिस, एसडीआरएफ को कांवड़ संभावित नदी घाटों पर निगरानी बनाये रखने को कहा। कहा कि कांवड़ यात्रा क्षमता के मुताबिक शौचालय, पार्किंग आदि की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से यात्रा के दौरान पुलों आदि स्थानों पर टूटफूट होने पर तत्काल उसे ठीक करने के निर्देश दिये, पुलों पर व्यू कटर लगाने को कहा ताकि यात्रियों को पुल पर फोटो और सेल्फी लेने रोका जा सके। क्षमता से अधिक यात्रियों के पुल पर आवागमन पर रोक लगाने के साथ, यातायात व्यवस्था को ठीक रखने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाने, नियमिति साफ सफाई के अधिकारियों को निर्देश दिये। मौके पर एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. मनु जैन, एएसपी वीडी डोभाल,एससी सिंचाई आरके गुप्ता,डीएफओ अमित कंवर, एसडीएम देवेंद्र नेगी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीएसओ अरुण वर्मा, जीएस असवाल, तनवीर सिंह, एपी उनियाल आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने अंकिता को न्याय दिलाने को दिया धरना
Next: पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी बनी महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश में कांग्रेस को मिलेगी मजबूती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.