Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला में भाजपा का कार्यालय खोलने की मांग
  • देहरादून

डोईवाला में भाजपा का कार्यालय खोलने की मांग

AltnewsUttarakhand 12/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय नहीं होने से कार्यकर्ताओं को परेशानी हो रही है। ऐसे में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डोईवाला में भाजपा का कार्यालय खोलने की मांग की है। बुधवार को डोईवाला के भाजपाइयों ने इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा, जिसमें पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि डोईवाला में संगठन और चुनाव की बैठकों का दौर हमेशा चलता रहता है। केंद्र और राज्य के मंत्री एवं पदाधिकारी का भी डोईवाला आवागमन होता रहता है। ऐसे में क्षेत्र में भाजपा का कार्यालय नहीं होने से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बैठक और अन्य कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि डोईवाला में भाजपा कार्यालय नहीं होने से कार्यकर्ताओ को समस्या का सामना करना पड़ता है। भाजपा कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी संज्ञान लिया जा सकेगा। इस मौके पर पूर्व सभासद पंकज शर्मा, सोनू गोयल, जिला मंत्री आशा कोठारी, ईश्वर चंद अग्रवाल, रामेश्वर प्रसाद लोधी, मंडल मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष विनय जिंदल, विनीत मनवाल, सभासद ईश्वर रोथान, प्रकाश कोठारी, अंकित काला, संतोषी बहुगुणा, पूनम तोमर, हौसला पंवार, आशा कोठारी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओएनजीसी चौक के पास ओवरस्पीड से हुआ हादसा
Next: प्रधानमंत्री मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.