Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
  • देहरादून

दून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां काम कर रहे 15 युवक-युवतियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। कॉल सेंटर से विदेशों में कॉल कर लोगों से लैपटॉप, कंप्यूटर ठीक करने के नाम पर धोखधड़ी की जाती थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें पटेलनगर में महंत इंद्रेश अस्पताल के पास रिद्धिम टॉवर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालन की सूचना मिली थी। इसपर सीओ सदर के नेतृत्व में एसओजी की एक टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार को कॉल सेंटर में दबिश दी। यहां प्रथम तल पर बड़े हॉल में कुछ युवक, युवतियां लैपटॉप और कम्पयूटर के सामने बैठकर हैडफोन लगाकर कॉल पर बात कर रहे थे। जो स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन सपोर्ट कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से उनके कम्पयूटर सिस्टम से वायरस/ बग हटाकर उनके बैंक खातों की जानकारी मांग रहे थे। पुलिस के पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वो विवेक निवासी ग्राम अगरोहा, हिसार, हरियाणा और निकिता निवासी सोनादा दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल के लिए काम करते हैं। पुलिस ने विवेक और निकिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 15 युवक-युवतियों को 41 सीआरपीसी के नोटिस जारी किए गए हैं।
ऐसे करते थे ठगी:  कॉल सेंटर के कर्मचारी अपना नाम बदलकर स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट का प्रतिनिधि बताकर विदेशी कॉल आने पर लोगों से बात करते थे। आरोपी खुद ही उनके सिस्टम में बग या वायरस भेजते थे और बाद में उसे ही ठीक करने के नाम पर अल्ट्रा व्यूवर का प्रयोग कर सिस्टम की एक्सेस प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद गिफ्ट कार्ड और क्रिफ्टो करेंसी में उनसे पेमेंट ली जाती थी।
धोखाधड़ी से मिलती थी अच्छी सेलरी:  कर्मचारियों ने बताया कि विवेक और निकिता द्वारा उन्हें धोखाधड़ी करने के लिए अच्छी सेलरी दी जाती थी। पुलिस ने मौके से 14 लैपटॉप, हेड फोन, सात मोबाइल फोन, ब्रॉडबैन्ड कनैक्शन से सम्बन्धित उपकरण आदि बरामद किए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संपत्ति विवाद को लेकर असलहा लहराना पड़ा महंगा
Next: आंतरिक परीक्षा को लेकर चर्चा की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.