Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में पार्किंग, ट्रैफिक और ड्रेनेज बड़ी समस्या, इन पर होगा काम: सविन बंसल
  • देहरादून

दून में पार्किंग, ट्रैफिक और ड्रेनेज बड़ी समस्या, इन पर होगा काम: सविन बंसल

AltnewsUttarakhand 05/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के साथ विधिवत कार्यभार संभाला। उन्होंने कचहरी परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। साथ ही मीडिया से वार्ता में कहा कि दून की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग, ट्रैफिक और ड्रेनेज सिस्टम हैं। इन पर प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा। आईएएस अफसर सविन बसंल ने कहा कि दून की बेहतरी के लिए जनता से संवाद कर फीडबैक लेंगे और इसी आधार पर शहर के विकास के काम किए जाएंगे। हर सोमवार होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के कदम उठाएंगे। जमीनों पर कब्जे ओर भूमि विवादों को लेकर डीएम सविन बंसल ने कहा कि जमीन धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी न्याय हरि गिरि, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, जिलाधिकारी के मुख्य वैयैक्तिक सहायक वीरेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: विक्टोरिया और गुरूडाबांज लायंस ने जीते मैच
Next: उत्तराखंड के मंत्रियों पर उठे सवालों पर ईडी, सीबीआई गायब: गोदियाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.