Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून पहुंची बाबा श्रीविश्वनाथ-मां जगदीशिला डोली यात्रा का भव्य स्वागत
  • देहरादून

दून पहुंची बाबा श्रीविश्वनाथ-मां जगदीशिला डोली यात्रा का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 09/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। बाबा श्री विश्वनाथ-मां जगदिशिला की 26 वीं 30 दिवसीय डोली यात्रा शुक्रवार को अपने प्रवास के तीसरे दिन देहरादून पहुंची। नगर निगम में हुए समारोह में डोली यात्रा पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल, संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला, नगर आयुक्त नमामि बंसल आदि ने पुष्पवर्षा और आर्शीवाद लेकर डोली यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि डोली यात्रा इस वजह से खास है कि यह अगले तीस दिनों तक गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं मंडल के प्रवास पर रहेगी। यह गढ़-कुमौं की साझा संस्कृति, धार्मिक विरासत को नया विस्तार देने का अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राएं समाज में बेहद जरुरी है। साथ ही उन्होंने यात्रा आयोजन समिति संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के अनुरोण पर समिति को दून में भवन के लिए जमीन देने का आश्वासन भी दिया। संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बाबा विश्वनाथ-जगदीशिला डोली में अपनी आस्था प्रकट की। पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने डोली में कंधा लगाकर निगम परिसर में स्वागत किया। डॉ.शैलेन्द्र मैठाणी की हिमालय आरती का भी विमोचन किया गया। शनिवार को डोली दून से मसूरी जाएगी। मौके पर श्री विश्वनाथ-जगदीशिला तीर्थाटन समिति अध्यक्ष रुप सिंह बजियाला, डॉ.श्रीकृष्ण सेमवाल, मोहन खत्री, डॉ.अतुल शर्मा, कैलाशपति मैठाणी, विजय लक्ष्मी गुसाईं, प्रदीप कुकरेती, जगमोहन नेगी, गणेश डंगवाल, राकेश गुप्ता, स्वराज सिंघल, कैलाश तिवारी, महेन्द्र रावत, किशोर रावत, इंद्रभूषण बडोनी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी और सहायिका पदों पर इसी माह जारी किए जाएंगे नियुक्त पत्र
Next: बसंत विहार में स्कूटर की डिग्गी से ढाई लाख रुपये चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.