Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोस्त और कस्टम अधिकारी बन 2.41 लाख की धोखाधड़ी
  • देहरादून

दोस्त और कस्टम अधिकारी बन 2.41 लाख की धोखाधड़ी

AltnewsUttarakhand 19/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। साइबर ठगों ने पहले दोस्त बनकर गिफ्ट भेजने की बात कहकर और फिर कस्टम अधिकारी बनकर एक युवती से दो लाख 41 हजार रुपये ठग लिए। तहरीर के बाद सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पूजा धीमान, निवासी निकट पंचायती भवन सहसपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसके की ओर से शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद उसे एक फोन आया। जिसने खुद का नाम करन बताया और अमेरिका में रहना बताया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। एक दिन उसने उसे गिफ्ट देने की बात कही। जिसके लिए उसने उसका आधार कार्ड और व्हाट्सएप नंबर मांगा। फिर दो अगस्त को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। जिसने खुद को कस्टम अधिकारी बताया। कहा कि उनका एक पार्सल आया है। जिसकी वीडियो उसने उसे भेजी। फिर उसने 15 हजार रुपये भेजने का कहा। वीडियो देखने के बाद उसे यकीन आ गया कि वह व्यक्ति सच बोल रहा है। उसके मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा। जिस पर उसने फोन पे के माध्यम से 15 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन इसके बाद उसने पार्सल को कोरियर से भेजने के लिए 26 हजार, फिर पार्सल जल्दी भेजने के लिए 70 हजार और इसके बाद कस्टम से सामान छुड़ाने के लिए एक लाख 30 हजार रुपये की मांग की। जो उसने उसे दे दिए। लेकिन इसके बाद भी वह और पैसे की मांग करने लगा। जिसके बाद उसे पर शक हुआ। पीड़िता के मुताबित उन्होंने उसे 2 लाख 41 हजार रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पछुवादून के अस्पतालों में तीन दिन से ओपीडी बंद, मरीज परेशान
Next: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हेरिटेज फोटो वॉक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.