Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोस्त ने ही की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या
  • देहरादून

दोस्त ने ही की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

AltnewsUttarakhand 09/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  बीती चार मई को सेलाकुई के बाय खाला के एक खंडहर में मिले ई रिक्शा चालक युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोस्त ने सिर पर ईंट मारकर ई रिक्शा चालक की हत्या कर दी थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि चार मई को सेलाकुई पुलिस को क्षेत्र के बाय खाला के एक खंडहर में एक व्यक्ति का श्व मिला था। इसकी शिनाख्त कामिल पुत्र सलीम निवासी सिंघनीवाला, सहसपुर के रूप में हुई थी। मृतक के सिर पर चोट के गहरे घाव थे। पुलिस इसे हत्या मान रही थी। मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता था। घटना के दिन भी ई-रिक्शा लेकर काम पर गया था। मृतक के पिता सलीम की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गठित टीम नेआसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए घटना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। इसमें घटना के दिन कामिल अपने ई- रिक्शा से अपने एक साथी मोनू उर्फ इरशाद के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। साथ ही पुलिस टीम को घटनास्थल के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की भी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोनू उर्फ इरशाद पुत्र इरफान अली को धूलकोट के जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मृतक कामिल के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रील नहीं फील की जगह केदारनाथ धाम…फूलों से सजा…इस बार किए गए हैं ये खास बदलाव
Next: रुड़की में धूमधाम से निकाली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.