Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डबल जाति प्रमाण पत्र पर शासन की हां ना का इंतजार
  • देहरादून

डबल जाति प्रमाण पत्र पर शासन की हां ना का इंतजार

AltnewsUttarakhand 03/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   जल निगम में सहायक अभियंता पद पर भर्ती के दौरान दो- दो राज्यों से बने जाति प्रमाण पत्र मामले में पिछले दो साल से चल रही जांच पूरा होने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मामले में जल निगम मैनेजमेंट को कार्रवाई से पहले शासन की हां न का इंतजार है। जल निगम में 2014 सहायक अभियंता पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने के दौरान यूपी बिजनौर से बना जाति प्रमाण पत्र जमा कराया गया। चयन होने के बाद ज्वाइनिंग के समय पौड़ी गढ़वाल से बनाया गया जाति प्रमाण पत्र जमा कराया गया। उस दौरान किसी भी स्तर से ये नहीं देखा गया कि आवेदन के दौरान और नियुक्ति के समय अलग अलग जाति प्रमाण पत्र कैसे जमा कराए गए। बाद के वर्षों में शिकायत होने पर इस पूरे मामले की जांच शुरू हुई। विभागीय जांच में भी पाया गया कि जाति प्रमाण पत्र दो दो स्थान से बनाया गया है। जल निगम में दोनों ही जाति प्रमाण पत्र जमा हैं। अब जल निगम के स्तर से इस मामले में शासन के दिशा निर्देशों का इंतजार है। मुख्य अभियंता मुख्यालय संजय सिंह ने बताया कि शासन स्तर से मार्गदर्शन मिलते ही इस मामले में आगे की कार्यवाही को संपन्न कराया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समय पर कर चुकाने वाले व्यापारियों को सम्मानित करेगी सरकार
Next: जल्द बढ़ाया जाए निगमों का महंगाई भत्ता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.