Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून जू में होगा बाघों के दीदार, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया बाघ बाड़ों का उद्घाटन
  • देहरादून

दून जू में होगा बाघों के दीदार, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया बाघ बाड़ों का उद्घाटन

AltnewsUttarakhand 25/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। अब दून जू में रायल बंगाल टाइगर यानी बाघ के दीदार भी हो सकेंगे। सोमवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वहां बने बाघ बाड़ों का उद्घाटन किया। इनमें कार्बेट से लाए गए दो बाघों को डिसप्ले के लिए रखा गया है। ये पहली बार है जब जू में बाघ लाए गए हैं। जिन्हें दो अलग अलग बाड़ों में रखा गया है। पिछले करीब पांच माह से जू के रेस्क्यू सेंटर में ये बाघ रखे गए थे। लेकिन सेंट्रल जू अथॉरिटी से इनको डिस्पले की परमिशन नहीं दी थी। अब परमिशन मिलने के बाद इनको जू के बाड़ों में आम लोगों के लिए डिसप्ले किया गया है। ताकि लोग इन्हें देख सकें। सोमवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इन बाड़ों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लोग जब ये रॉयल बंगाल टाइगर देखेंगे तो उन्हें इनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना आसान होगा। इसके प्रति लोगों की सहानुभूति बढ़ेगी। उन्हेांने कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि प्रदेश के संरक्षित क्षेत्रों में भी ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इससे पर्यटन बढ़ने के साथ वन्यजीवों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। जू इंचार्ज विनोद लिंगवाल ने बताया कि जू में बाघों की काफी अच्छे से देखभाल हो रही है। बताया कि जल्द ही वहां कुछ और वन्यजीवों को लाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा जल्द ही वहां करीब ढाई किलोमीटर की पैदल सफारी शुरू होगी। जिसके लिए ट्रेल लगभग तैयार है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पशुओं का उपचार करने वाले झोलाछापों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Next: भूमि बेचने का झांसा देकर एक करोड़ चार लाख हड़पे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.