Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार, भेजा जेल
  • देहरादून
  • नैनीताल

दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार, भेजा जेल

AltnewsUttarakhand 16/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर। चकराता ब्लॉक के एक गांव की युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक को पुलिस ने तीन दिन की मशक्कत के बाद नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के भाई ने 13 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी कि गांव का ही एक युवक, जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है, ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने 9 अप्रैल को पीड़िता के भाई को अपने सेब के बगीचे में पेड़ काटने और मेड़ बनाने के लिए बुलाया। जब वह नहीं जा सका, तो उसने 10 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे अपनी बहन को काम के लिए भेज दिया।

काम के दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह थक गई होगी, इसलिए उसे पेड़ की छांव में बैठने को कहा। इसके बाद उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद जब आरोपी सो गया, तो पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

परिजनों के अनुसार, पीड़िता की सगाई तय हो चुकी थी। घटना के सदमे में उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उसे तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 12 अप्रैल को छुट्टी दी गई। इस बीच, पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव भी बनाया जा रहा था।

थानाध्यक्ष चंद्र शेखर नौटियाल ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। लगातार दबिश के बावजूद आरोपी फरार चल रहा था। 15 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे नैनीताल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने खोला बाजपुर में सील किया मदरसा
Next: कॉपरेटिव में साधन सचिवों को मिलेगा एक समान वेतन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.