Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई गिरफ्तार
  • देहरादून

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। दूसरे की जगह केंद्र की भर्ती परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया। केंद्र संचालकों ने आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसओ क्लेमनटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पद पर इन दिनों भर्ती परीक्षा चल रही है। सीबीएसई की ओर से कराई जा रही परीक्षा का एक केंद्र आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमनटाउन भी है। वहां शनिवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रिंकू की जगह संदीप कुमार पुत्र विजेंद्र निवासी पटिया देवा, सोनीपत, हरियाणा पेपर देने पहुंचा। शक होने पर उससे मूल परीक्षार्थी रिंकू के परिजनों के नाम पूछे गए। वह सही नहीं बता पाया। इसके बाद बायोमेट्रिक मिलान कराया गया। इस दौरान बायोमेट्रिक भी नहीं मिले। ऐसे में आरोपी को पकड़ते हुए मौके पर पुलिस बुलाई गई। आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए स्कूल की उप प्रधानाचार्य भावना भार्गव ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं संदीप को अपनी जगह भेजने वाले मूल परीक्षार्थी रिंकू की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नैनी जागेश्वर मार्ग पर छोटे वाहनों का संचालन शुरू
Next: राज्य आंदोलनकारियों का धरना जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.