Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ई रिक्शा में वृद्ध दुकानदार की जेब कतरी
  • देहरादून

ई रिक्शा में वृद्ध दुकानदार की जेब कतरी

AltnewsUttarakhand 04/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। ई रिक्शा में जेब कतरे ने दुकानदार की जेब कतर कर 6500 रुपये चोरी कर लिए। आरोपी घंटाघर के पास ई रिक्शा से उतर कर फरार हो गया। पीड़ित की दुकान के पास के कारोबारियों को इसका पता लगा तो वह धारा चौकी पहुंचे। वहां तहरीर देते हुए जल्द आरोपी जेब कतरे की गिरफ्तारी की मांग की। कारोबारियों ने कहा पलटन बाजार और आसपास में कई जेब कतरे सक्रिय हैं। 81 वर्षीय रामऔतार वर्मा घंटाघर के पास चाट वाली गली में दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह वह तहसील चौक के पास से घंटाघर जाने के लिए ई रिक्शा में सवार हुए। ई रिक्शा में सीट पर बैठे तो चालक के पास बैठा युवक उनके बगल में आकर बैठ गया। घंटाघर से करीब पचास मीटर पहले वह ई रिक्शा से उतरा और चला गया। दुकानदार घंटाघर के पास ई रिक्शा से उतरे। उन्होंने किराया देते वक्त देखा कि उनकी जेब की पेंट में आगे अंदर वाली जेब कटी हुई थी। जेब में रखे 6500 रुपये चोरी हो गए थे। वह रिक्शा से उतरकर अपनी दुकान पर पहुंचे और घटनाक्रम परिचितों को को बताया। व्यापारी नेता सुनील बांगा, बजरंग दल से विकास वर्मा, व्यापारी सुरेश गुप्ता, संदीप वाधवा, शेखर फुलेरा, मनोज तोमर आदि मामले को लेकर धारा चौकी पहुंचे। वहां व्यापारियों ने कहा कि घंटाघर के आसपास जेब कतरे सक्रिय हैं। इन पर लगाम लगाए जाने की जरूरत है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति ने तोड़ा दम
Next: राह चलते महिला से छेड़छाड़ में तीन नाबालिग पकड़े

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.