Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपीसीएल ने किया दावा..   यूरोप की तर्ज पर विकसित होगा दून शहर में पॉवर सप्लाई सिस्टम
  • देहरादून

यूपीसीएल ने किया दावा..   यूरोप की तर्ज पर विकसित होगा दून शहर में पॉवर सप्लाई सिस्टम

AltnewsUttarakhand 28/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दून शहर में बिजली लाइनों का सप्लाई सिस्टम यूरोप की तर्ज पर विकसित करने का यूपीसीएल की ओर से दावा किया गया। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने दावा किया कि बिजली लाइनों के अंडरग्राउंड होने के बाद दून में भी यूरोप की तर्ज पर बिजली लाइनों का नेटवर्क विकसित हो जाएगा। एमडी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से एडीबी से बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किए जाने का प्रोजेक्ट आज धरातल पर उतरने जा रहा है। देहरादून शहर की प्रमुख सड़कों में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किए जाने का काम शुरू हो गया है। हर दिन की प्रगति का ब्यौरा अपडेट रखा जा रहा है। मौके पर होने वाले कार्यों का साइट निरीक्षण भी हो रहा है। पहले चरण के कार्य के लिए निदेशक परिचालन की देखरेख में शहर को तीन लॉट में बांटा गया है। लॉट वन में देहरादून सेंटर, उत्तर डिवीजन, लॉट दो में दक्षिण डिवीजन, लॉट तीन में रायपुर, मोहनपुर के क्षेत्रों को लिया गया है। सभी लॉट के क्षेत्रीय दलों द्वारा सर्वे एवं संयुक्त सर्वे का काम पूरा करने के बाद रोड कटिंग की मंजूरी लेकर लाइनों को अंडर ग्राउंड किए जाने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
यहां होंगी बिजली लाइनें अंडरग्राउंड:   रामाडा होटल से बल्लुपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, लक्खीबाग से ग्राफिक एरा चौक, कमला पैलेस से निरंजनपुर चौक, शिमला बाईपास से सैंट जूड चौक, विधानसभा, कैलाश अस्पताल, कोरेनेशन अस्पताल, बसन्त विहार, रिस्पना
चौड़ी हो जाएंगी सड़कें :   एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बिजली लाइनों को अंडर ग्राउंड किए जाने का काम तेजी से पूरा किया जाएगा। हर दिन काम पूरा होने के बाद गड्ढों, नाली की नियमित भरान किया जाएगा। बिजली लाइनों के अंडर ग्राउंड होने से सड़कें चौड़ी हो जाएंगी।
रखरखाव का खर्चा होगा काम  :   लाइनों के अंडर ग्राउंड होने से रखरखाव का खर्चा कम हो जाएगा। तेज हवा, बारिश, पेड़ की टहनियां गिरने से सप्लाई बाधित नहीं होगी। लाइन लॉस कम होगा। दुर्घटना का खतरा कम होगा। करंट लगने की घटनाओं में कमी आएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ
Next: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चार नवंबर को सचिवालय घेराव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.