Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जीवाड़े से जमीन की रजिस्ट्री कर हड़प लिए 30 लाख रुपये
  • देहरादून

फर्जीवाड़े से जमीन की रजिस्ट्री कर हड़प लिए 30 लाख रुपये

AltnewsUttarakhand 03/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    फर्जीवाड़े से जमीन की रजिस्ट्री कर 30.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद स्थित कंपनी के डायरेक्टर की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक निजी कंपनी के डायरेक्टर आशीष कुमार पता मेन जीसी रोड ओमनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। उनका आरोप सम्पूर्णानंद त्यागी निवासी नासिरपुर, गाजियाबाद, यूपी, संजय सैनी निवासी मोहल्ला कायस्तान, रामपुर, मनिहारन, सहारनपुर, यूपी और संदीप त्यागी निवासी मकान नंबर दो, न्यू बसंत विहार एंक्लेव न्यू फॉरेस्ट देहरादून पर है। आरोप है कि संजय सैनी और संदीप त्यागी ने आशीष कुमार को जाखन अंसल ग्रीन वैली कॉलोनी में एक प्लॉट दिखाया। प्लाट को सम्पूर्णानंद त्यागी ने अपना बताया। विश्वास में लेकर तीनों व्यक्तियों ने 20 नवंबर 2021 को इस प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी। इस रजिस्ट्री के लिए आशीष कुमार ने 16.46 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए। 14 लाख रुपये नगद दिए। इसके अलावा रजिस्ट्री और स्टाम्प शुल्क के रूप में भी लगभग 1.07 लाख रुपये खर्च हुए। जब आशीष कुमार ने प्लॉट का दाखिल-खारिज करवाने के लिए तहसील में आवेदन किया तो लेखपाल की रिपोर्ट में सामने आया कि जिस प्लॉट की रजिस्ट्री की गई वह खसरा संख्या 354 में नहीं बल्कि, खसरा संख्या 347 में स्थित है। इस कारण दाखिल-खारिज की प्रक्रिया दो बार कैंसिल कर दी गई। जब आशीष कुमार ने सम्पूर्णानन्द त्यागी से बात की तो उसने आश्वासन दिया कि लेखपाल की रिपोर्ट में दाखिल-खारिज संभव नहीं बताया गया तो वह पूरी राशि वापस कर देगा। इसके बाद न तो उनका पैसा वापस दिया और न ही प्लॉट मिला। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी :  धामी
Next: इंजीनियरिंग छात्राओं को प्रशिक्षित करेगा यूयूएसडीए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.