Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • फाइनेंस कंपनी कर्मचारी को दिनदहाड़े लूटा
  • हरिद्वार

फाइनेंस कंपनी कर्मचारी को दिनदहाड़े लूटा

AltnewsUttarakhand 08/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  लक्सर खानपुर हाईवे पर देहात से वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से छह बदमाशों ने दिनदहाड़े 54 हजाार की नकदी लूट ली। कर्मचारी की तहरीर पर खानपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में देवबंद क्षेत्र के गांव असरपुर कंजारी निवासी अंकुर सैनी पुत्र शिवकुमार सैनी एक फाइनेंस कंपनी की लक्सर शाखा में काम करता है। कंपनी देहात में महिलाओं को रोजगार के लिए लोन देती है। अंकुर इनसे वसूली करने गांवों में जाता था। गत दिवस वह खानपुर क्षेत्र में वसूली के लिए गया था। देर शाम वह चंदपुरी गांव के समूह से आखिरी वसूली करके बाइक से वापस लक्सर के लिए चला था। खानपुर लक्सर हाईवे पर गोवर्धनपुर चौकी के पास पीछे से दो बाइक पर छह बदमाश आए। उन्होंने अंकुर की बाइक को ओवरटेक करके रुकवाया, और उनके पास मौजूद कंपनी के 54 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद वे अंकुर को धमकी देकर भाग गए। उनके जाने के कुछ देर पश्चात अंकुर ने खानपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में अंकुर ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर पर एफआईआर पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दहेज के सामान में कमी निकालने पर रिश्ता टूटा
Next: रुड़की में फाइनेंसर की तीन गोली लगने से मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.