Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • फाइनेंस कर्मी की आंखों में मिर्च डालकर 1.75 लाख लूटे
  • हरिद्वार

फाइनेंस कर्मी की आंखों में मिर्च डालकर 1.75 लाख लूटे

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। लक्सर रायसी रोड पर बाइक सवार फाइनेंस कर्मी की आंखों में 3 बदमाशों ने पीसी मिर्च डालकर उसे गिरा दिया और उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में कंपनी की पौने दो लाख की रकम, टेबलेट फिंगरप्रिंट मशीन व दस्तावेज आदि थे। पुलिस मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है। हाथरस (यूपी) की सादाबाद कोतवाली के नगला धांधु गांव के गजेंद्र सिंह एक फाइनेंस कंपनी के लक्सर कार्यालय में एबीएम हैं। उनकी कंपनी देहात में महिलाओं के समूह को ऋण देती है। सोमवार को गजेंद्र रोज की तरह प्रतापपुर, कुड़ी भगवानपुर, बालावाली, हबीबपुर कुड़ी में वसूली कर देर शाम अपनी बाइक से लौट रहे थे। लक्सर रायसी रोड पर सैदाबाद तिराहे के पास पीछे से बाइक पर आए 3 बदमाश उनके बराबर से गुजरे, तथा उनकी आंखों में पीसी मिर्च डाल दी, जिससे गजेंद्र गिर गए। उनके गिरते ही बदमाश उनका बैग छीनकर भाग गए। बैग में कंपनी के 1,74,800 रुपये, टेबलेट, फिंगरप्रिंट मशीन व कुछ दस्तावेज थे। आसपास के लोगों ने पानी से गजेंद्र की आंख साफ कराई, और पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित गजेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 01 जुलाई से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी :  सीएस रतूड़ी
Next: ईपीएफओ का सात जिलों में निधि आपके द्वार कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.