Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • फायरिंग के मामले में फरार चल रहा आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
  • हरिद्वार

फायरिंग के मामले में फरार चल रहा आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 21/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। अकौढ़ा कलां गांव निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली के एसएसआई राजेश बिष्ठ नें बताया कि नौ अक्तूबर को अकौढ़ा कलां निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पहले आरोपी की गिरफ्तारी: दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 अक्तूबर को रितिक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। वहीं, घटना में शामिल दूसरा आरोपी पारस निवासी केशव नगर, वार्ड नंबर 10 लक्सर फरार चल रहा था।
दूसरे आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद: गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने सुरागरसी के आधार पर मंगलवार को पारस को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गठित टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक समीप पांडे और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अधर्म पर हुई धर्म की जीत, राम ने किया रावण का वध
Next: गढ़वाली फिल्म ‘चन्द्रा’ में दिखेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की झलक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.