Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गलत बिल भेजने के खिलाफ पेयजल उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
  • देहरादून

गलत बिल भेजने के खिलाफ पेयजल उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 09/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


देहरादून(आरएनएस)।   अम्बीवाला, शुक्लापुर, लक्ष्मीपुर, उम्मेदपुर, ठाकुरपुर और मोतीपुर क्षेत्र में पेयजल निगम द्वारा भेजे गए पानी के गलत बिलों में सुधार न करने के विरोध में दर्जनों उपभोक्ताओं ने पेयजल निगम के मेंहूवाला क्लस्टर विश्व बैंक परियोजना इकाई के ईई कार्यालय में प्रदर्शन किया और बिलों को वापस लेने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू नेगी के नेतृत्व में पिछले छह माह की अवधि के बिलों का मुद्दा लेकर क्षेत्रवासी ईई भारती रावत से मिले और उनसे नए बिल जारी करने की मांग की। उनका कहना था कि इन बिलों में दो से 13 हजार रुपये से अधिक राशि के बिल भेजे गए हैं। कई उपभोक्ताओं के यहां अभी मीटर भी नहीं लगे और उन्हें रीडिंग के हिसाब से बिल भेजे गए हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने पानी के कनेक्शन की रसीद पहले कटवा ली और उन क्षेत्रों में काफी समय बीतने के बाद भी पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हुई है। यहां पर लोग आज भी समर्सिबल का पानी ले रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को एक नाम से दो बिल भेजे गए हैं। अब तक पेयजल निगम ने सिर्फ 58 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए। बिल ठीक करने के नाम पर कार्यदायी कंपनी के लोग उपभोक्ताओं को धमका रहे हैं। विभाग द्वारा पूर्व में ये आश्वस्त किया गया था कि सामान्य बिल 25 से ऊपर नहीं आएगा। लेकिन सामान्य बिल भी 1400 से ऊपर आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं की बिलिंग और मौके की रीडिंग में अंतर पाया गया है। मौके पर संत बहादुर, ज्ञान बहादुर, पचपन सिंह, सत्य प्रसाद कुकरेती, सुरेन्द्र सिंह थापा, अशोक गुप्ता, गोपाल क्षेत्री, सुभाष कुमार, राकेश सिंह, कमल किशोर, सुरेन्द्र नेगी, सोनिया थापा, लक्ष्मण सिंह थापा, धर्मलाल मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर निकाल लिए 70 हजार
Next: भू-कानून को लेकर मांगे सुझाव, दर्ज हुईं आपत्तियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.