Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • गंगा दशहरा पर्व के लिए हरिद्वार में भक्तों का उमड़ा हुजूम, पार्किंग फुल-होटल भी हुए पैक
  • हरिद्वार

गंगा दशहरा पर्व के लिए हरिद्वार में भक्तों का उमड़ा हुजूम, पार्किंग फुल-होटल भी हुए पैक

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार में 16 जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व और वीकेंड से पहले ही तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। गुरुवार को काफी संख्या में दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों से यात्री हरिद्वार पहुंचे। तीर्थ यात्रियों समेत पर्यटकों की भारी भीड़ की वजह से दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग फुल हो गई। पंतद्वीप पार्किंग में भी सुबह से ही भीड़ जमा है। आपको बता दें कि 16 जून को रविवार और गंगा दशहरा का पर्व एक साथ पड़ रहा है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की भारी भीड़ की वजह से हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है, ताकि हाईवे पर ट्रैफिक जाम के झाम से बचा जा सके। हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतर्कता भी रखी जा रही है।
गंगा दशहरा के पर्व के अवसर पर हरिद्वार में करीब 28 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से ट्रैफिक का प्लान भी बनाया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नीट विवाद: 1,563 छात्रों के ग्रेस अंक हटाए जाएंगे, फिर से दे सकते हैं परीक्षा
Next: खेत में करंट लगने से सिडकुल कर्मी की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.