Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा में डूब रहे भाई को बहनों ने बचाया, खुद बह गईं, सर्च अभियान जारी
  • देहरादून

गंगा में डूब रहे भाई को बहनों ने बचाया, खुद बह गईं, सर्च अभियान जारी

AltnewsUttarakhand 16/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। रायवाला थाना क्षेत्र में हरिपुर कला क्षेत्र में नहाते समय गंगा में एक लड़का डूबने लगा। उसकी दो बहनों ने भाई को धक्का देकर किनारे पर किया और जैसे-तैसे उसे बचाया है। लेकिन वो खुद नहीं बच पाईं। दोनों बहनों की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।  हरिपुर कला पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हरिपुर कला गली नंबर 3 भीमसेन आश्रम में अनिल कुमार किराए पर रहते हैं। अनिल कुमार के तीन बच्चे हैं। तीनों सोमवार को हरिपुर कला क्षेत्र में ही गंगा में नहाने गए थे।  बताया जा रहा है कि नहाते समय अनिल कुमार का बेटे सूरज पानी के बहाव के साथ बहने लगा। सूरज ने मदद के लिए दोनों बहनों को आवाज लगाई। दोनों बहनें भी मदद के लिए आगे बढ़ीं और गंगा में उतरकर किसी तरह भाई को धक्का देकर किनारे किया। हालांकि इस दौरान वो खुद को नहीं बचा पाई और दोनों गंगा के तेज बहाव में बह गईं। बच्चों के माता-पिता आश्रम के पास ही काम करते हैं। दोनों सोमवार को काम पर गए हुए थे, तभी ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पड़ोस की एक महिला तीन बच्चों को अपने साथ ले गई थी।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और बच्चियों के सर्च ऑपरेशन में जुटी है। दोनों लापता बहनों में साक्षी की उम्र 15 साल और वैश्वी की उम्र 13 साल है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के सरकारी डॉक्टरों ने टाली हड़ताल
Next: सरकारी जमीन को राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से एक सोसाइटी को बेचने का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.