Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गन्ना विभाग को 70 नए गन्ना पर्ववेक्षक मिले
  • देहरादून

गन्ना विभाग को 70 नए गन्ना पर्ववेक्षक मिले

AltnewsUttarakhand 03/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बांटे नवचयनित पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र

देहरादून(आरएनएस)।   राज्य के गन्ना विभाग को सोमवार को 70 नए गन्ना पर्ववेक्षक मिल गए। गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में नवचयनित पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को गन्ने की फसल का रेड रौट फंगस की वजह से हो रहे नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। राज्य में उपयोग किए जा रहे बीज-238 को भी बदलने के निर्देश दिए। नियुक्ति पत्र के साथ शुभकामनाएं देते हुए गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि किसान देश के अन्न दाता हैं। किसान केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। सभी विभागीय अधिकारी और कार्मिकों की जिम्मेदारी हैं कि वो किसानों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्हें आधुनिक तकनीकी की जानकारी देते हुए फसल सुरक्षा के लिए प्रति भी जागरूक करते रहें। बहुगुणा ने गन्ना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी भी आभार जताया।
इसके बाद उन्होंने गन्ने की फसल को रेड रौट बीमारी से हो रहे नुकसान की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि काशीपुर, नादेही और बाजपुर में इस बीमारी की वजह से गन्ने को नुकसान देखने को मिला है। राज्य में में गन्ना किसानों द्वारा अधिक उपयोग में लाया जाने वाला गन्ने का बीज-0238 इससे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अधिकारियों को गन्ने के इस बीज को रिप्लेस करने और क्राऊप रोटेशन करने और किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सचिव गन्ना विकास, रणवीर सिंह चौहान, आयुक्त गन्ना विकास, चन्द्र सिंह धर्मसत्तू आदि अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाजपुर में 4 मीट कारोबारियों पर केस दर्ज, किया गिरफ्तार
Next: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी :  धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.