Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गणतंत्र दिवस झांकी के कलाकारों को 50-50 हजार रुपये का इनाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गणतंत्र दिवस झांकी के कलाकारों को 50-50 हजार रुपये का इनाम

AltnewsUttarakhand 31/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 –  मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी के कलाकारों ने की भेंट
–  गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की झांकी को मिला तृतीय स्थान

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकी के सभी 16 कलाकारों को 50-50 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया। झांकी के कलाकारों ने दिल्ली में धामी से भेंट की। इस झांकी को तीसरा स्थान मिला था। उत्तराखंड निवास स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और टीम लीडर/संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान की अगुवाई में कलाकारों ने सीएम धामी से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। लोगों की पसंद पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त होने से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की झांकी के कलाकारों को द्वितीय पुरस्कार मिला और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” पर आधारित उत्तराखंड झांकी को भी लोगों की पसंद के आधार पर देश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस दौरान झांकी के कलाकार सुरेश राजन, तरुण कुमार, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अमन विश्वकर्मा, शुभम बेरी, रेखा पूना, कमला पन्त, चन्द्रदीप राजन, प्रियंका आर्या साही, अंजलि आर्या, रश्मि पन्त, निकिता आर्या, साक्षी बोहरा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते 02 पदाधिकारी किए निष्कासित
Next: अल्मोड़ा: राजकीय संप्रेक्षण गृह पांडेखोला से फरार विधि विवादित किशोर ताकुला से बरामद, स्कूटी भी कर ले गया चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.