Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गढ़भोज दिवस को राजकीय मान्यता देने का अनुरोध
  • देहरादून

गढ़भोज दिवस को राजकीय मान्यता देने का अनुरोध

AltnewsUttarakhand 13/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। गढ़भोज दिवस को राजकीय मान्यता दिए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में गढ़भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल एवं संयोजक डॉ. अरविंद दरमोडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनसे गढ़भोज दिवस को व्यापक पहचान दिलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री की ओर से इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधमंडल ने गढ़ भोज दिवस पर वीडियो संदेश जारी करने के लिए उनका धन्यवाद किया और गढ़ भोज दिवस की प्रगति पर चर्चा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर सात अक्तूबर को प्रतिवर्ष गढ़भोज दिवस को राजकीय दिवस घोषित करते हुए मनाने का अनुरोध किया। साथ ही सरकार की ओर से छापे जाने वाले वार्षिक कैलेंडर में उत्तराखंड के परंपरागत भोजन शृंखला की जानकारी प्रसारित करने की मांग की। द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इसको विस्तार देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गढ़भोज दिवस उतराखंड की भोजन संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का सफल मंच है। इसके बाद प्रतिनिधमंडल ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर स्कूलों, कॉलेजों में आवश्यक रूप से गढ़ भोज दिवस मनवाने के लिए किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फैब्रिक ऐपण कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Next: सीएम योगी ने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती मां का हालचाल जाना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.