Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि में ‘गोरा साधु’ नाटक का आयोजन
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि में ‘गोरा साधु’ नाटक का आयोजन

AltnewsUttarakhand 04/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गढ़वाल विवि के लोककला संस्कृति निष्पादन केन्द्र में गोरा साधु नाटक का आयोजन किया गया। एडवर्ड जेम्स कार्बेट की जिंदगी के किस्सों पर बनाए गए नाटक से पर्यावरण, जंगल, जानवर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। नाटक की शुरुआत दामोदर नाम के एक काल्पनिक पात्र से होती है, जिसका बेटा कार्बेट के नाम पर बहुत से धंधे करता है। नाटक में दामोदर को यह बात परेशान करती है कि कार्बेट के आसपास रहने वाले लोगों को कार्बेट के बारे में कुछ भी पता नहीं है। इसी बीच, एक रिपोर्टर आता है जो कार्बेट के बारे में जानना चाहता है और दामोदर उसे कार्बेट की जिंदगी का एक किस्सा सुनाता है। नाटक में दिखाया गया कि एडवर्ड जेम्स कार्बेट शिकारी होने के साथ-साथ एक महान प्रकृति प्रेमी थे। वह भारत के लोगों के लिए बहुत कुछ सोचते थे और उनकी मदद करते थे। इसी वजह से लोग उन्हें गोरा साधु कहते थे। केंद्र के शिक्षक और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित कलाकार डॉक्टर संजय पांडे ने बताया कि नाटकों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ समाज को जागृत करना है। नाटक को प्रकाश थपलियाल की किताब गोरा साधु से प्रेरणा लेकर लिखा गया है। नाटकीय रूपांतरण, निर्देशन, और संगीत संजय रिखाड़ी ने किया है। नाटक में दामोदर की भूमिका में ललित बिष्ट, रिपोर्टर प्रभात नेगी, ग्रामीण गौरव बिष्ट और फरहान रब्बानी, एडवर्ड जेम्स कार्बेट का अमित तिवारी ने अभिनय किया है। प्रकाश परिकल्पना विकेश वाजपेयी और साउंड डिज़ाइनिंग दिनेश द्वारा की गई। मौके पर डॉ. डी.आर. पुरोहित, संजय पाण्डेय, महेंद्र और अन्य मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं के लिए एसएसबी ने लगाया प्रशिक्षण शिविर
Next: विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.