Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्दलीय विधायक उमेश का बयान गैर जिम्मेदाराना: गरिमा दसोनी
  • देहरादून

निर्दलीय विधायक उमेश का बयान गैर जिम्मेदाराना: गरिमा दसोनी

AltnewsUttarakhand 27/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। विधानसभा में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के 500 करोड़ में सरकार गिराने के बयान को कांग्रेस ने बेहद गैर जिम्मेदाराना करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने इस बयान को विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया। कहा कि स्पीकर इस मामले में विधायक को लगाए गए आरोपों को साबित करने को निर्देशित करें।  मीडिया में जारी बयान में गरिमा दसोनी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। विधानसभा का पटल कोई अखाड़ा नहीं है, जहां कोई भी अपने पुराने लड़ाई झगड़ों का सेटलमेंट करे। कहा कि विधायक के आरोपों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला सवाल यही है कि यदि सरकार गिराने का षड्यंत्र हो रहा है, तो इससे उमेश कुमार को क्यों परेशानी हो रही है। इससे सरकारी खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उसके पूरी तरह से ध्वस्त होने की पुष्टि हो रही है। क्योांकि एक निर्दलीय विधायक को सरकार गिराने की सूचना सरकार से पहले पता चल रही है। एक सवाल ये भी है कि क्या भाजपा के विधायक ऐसे हैं, जो कोई भी धन पशु उन्हें खरीद सके। कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने वाली इस स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। स्पीकर आरोप लगाने वाले सदस्य से तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें साबित करने को निर्देशित करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रतिष्ठित मीडिया समूह नव भारत टाइम्स के सर्वे में टॉप पर मुख्यमंत्री धामी
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ की चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु प्रदान की रूपये 1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.