Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गौरीकुंड हाईवे को जल्द सुचारू करने के युद्ध स्तर पर चल रहे प्रयास: महाराज
  • देहरादून

गौरीकुंड हाईवे को जल्द सुचारू करने के युद्ध स्तर पर चल रहे प्रयास: महाराज

AltnewsUttarakhand 06/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि केदारनाथ पैदल मार्ग और हाईवे को खोलने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और मार्ग खुलते ही केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। मंगलवार को बयान जारी कर सतपाल महाराज ने कहा कि 31 जुलाई की आपदा की वजह से केदार घाटी में रास्ते क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न पड़ावों पर फंसे हुए लगभग सभी तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा की आपदा की वजह से केदारनाथ पैदल मार्ग और हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा की रास्ते और सड़क को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मार्ग खुलते ही फिर से केदारनाथ यात्रा प्रारम्भ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उन्होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान हर स्तर पर सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
महाराज ने कहा कि केदार घाटी के विभिन्न पड़ावों में फंसे 11775 श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद भी केदारनाथ, लिनचोली, भीमबली, सोनप्रयाग, शेरसी, गुप्तकाशी एवं चैमासी आदि स्थानों पर रेस्क्यू टीम तैनात रखी गई है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बीकेटीसी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों के साथ ही जीएमवीएन के कर्मचारियों का अहम योगदान रहा है।

संकट की घड़ी में भी राजनीति कर रहा विपक्ष
महाराज ने कहा कि केदारघाटी में इतनी बड़ी आपदा के बावजूद विपक्ष संकट की इस घड़ी में सहयोग करने के बजाय सरकार पर दोषारोपण की राजनीति करता रहा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आपदा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य सुरक्षा बलों का काम सराहनीय रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अक्टूबर में आयोजित होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल
Next: एआरटीओ कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.