Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर के बाहर टहल रही युवती से पड़ोसी युवकों ने की छेड़छाड़
  • देहरादून

घर के बाहर टहल रही युवती से पड़ोसी युवकों ने की छेड़छाड़

AltnewsUttarakhand 25/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही एक युवती पर पड़ोस के युवकों ने पहले तो अश्लील कमेंट किए। इसके बाद उससे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दी। युवती के चिल्लाने पर जब परिजन आए तो आरोपियों ने परिजनों पर लाठी-डंडों और धारधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जाने से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ग्राम नवाबगढ़ निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रविवार रात को खाने खाने के बाद करीब साढ़े सात बजे अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले वसी पुत्र मीर अहमद, शहीद पुत्र मीर अहमद, समद पुत्र अहमद सफी और अन्य चार से पांच युवक उन्हें अकेला देखकर गलत कमेंट करने लगे। विरोध किया तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करते हुए जब वह चिल्लाई तो आवाज सुनकर परिजन उसे बचाने बाहर आए तो आरोपियों ने उनके परिजनों पर लाठी-डंडों, रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों के भी वहां एकत्रित होने के बाद आरोपी जाने से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दो भाईयों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
Next: सड़क हादसे रोकने पर पुलिस प्रशासन फेल: कांग्रेस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.